Posts

Showing posts from March, 2023
कैसे बौद्ध बने बौद्ध धर्म सिद्धार्थ गौतम (बुद्ध) द्वारा जीवन और ब्रह्मांड के सत्य पर दी हुई शिक्षा है। उनकी शिक्षा में चत्वारि आर्यसत्यानि (चार महान सत्य) जैसे सिद्धांत जिनमें कर्म, पुनर्जन्म के चक्र (अवतार), पीड़ा और पुनर्जन्म के चक्र से मुक्ति जैसी बातें शामिल हैं। ये शिक्षा का एक पूर्ण और पुराना मार्ग है जिसे धर्म कहा गया है और जो की आज के "रिलिजन" या "धर्म" शब्द से बहुत अलग है। [१]   बौद्ध धर्म आज भी काफी प्रचलित है और इसके लाखों अनुयायी हैं। बौद्ध बनने का पहला कदम है कि आप इसकी आस्थाओं को समझें और ये विकीहाउ आपको यह तय करने में मदद करेगा कि क्या बौद्ध धर्म आपके लिए उचित है या नहीं। अगर हाँ, तो आप बौद्ध धर्म अपना सकते हैं और इसकी सदियों वर्ष पुरानी परम्पराओं में हिस्सा ले सकते हैं। मौलिक बौद्ध सिद्धांतों को समझें 1 मूल बौद्ध शब्दावली सीखें.  इससे आप जो भी पढ़ेंगे उसे समझने में आसानी होगी क्योकिं कई बौद्ध परिभाषाएँ आपके लिए अनजान हो सकती है खासकर अगर आप पश्चिमी देशों के निवासी है तो। कुछ मूल बौद्ध शब्द यहाँ दिए गए हैं: अर्हत : जीव जिसने निर्वाण को प्राप्त कर लिया...